Geographical location of India भारत की भौगोलिक स्थिति " विशेषता ,निरपेक्ष तथा सापेक्षिक स्थिति |

भारत की स्थितिजन्य विशेषताएँ: स्थिति तथा विस्तार निरपेक्ष स्थिति (Absolute Location)- भारत ग्लोब पर उत्तर-पूर्वी गोलार्द्ध में अवस्थित है।

 भारतीय मुख्य भूमि दक्षिण में कन्याकुमारी से उत्तर में इन्दिरा कॉल (जम्मू एवं काश्मीर) तक 8°4' उत्तरी अक्षांश से 37°6' उत्तरी अक्षांश तक तथा पश्चिम में द्वारका (गुजरात) से पूर्व में अरुणाचल प्रदेश तक 68°7' पूर्वी देशान्तर से 97°25' पूर्वी देशान्तर के मध्य अवस्थित है। इस प्रकार भारतीय मुख्य भूमि 29°2' का अक्षांशीय विस्तार एवं 29°18′ का देशान्तरीयविस्तार लिए हुए है।

 भारतीय मुख्य भूमि से दूर बंगाल की खाड़ी में स्थित केन्द्र शासित प्रदेश अण्डमान और निकोबार द्वीप समूह 6°4' उत्तरी अक्षांश से 14° उत्तरी अक्षांश तथा 92° पूर्वी देशान्तर से 94° पूर्वी देशान्तर के मध्य स्थित है। भारत का दक्षिणतम (Southern most) बिन्दु 'इन्दिरा पॉइन्ट' ग्रेट निकोबार द्वीप में अवस्थित है। इन्दिरा प्वाइन्ट को पिगमेलियन पॉइण्ट तथा पारसन पॉइण्ट के नाम से भी जाना जाता है। भारतीय संघ के दक्षिणतम बिन्दु और भारतीय मुख्य भूमि के दक्षिणी छोर (Southern Tip) में लगभग अक्षांशों का अन्तर है। भारतीय मुख्य भूमि से लगभग 280 से 480 किमी.दूर अरब सागर में स्थित लक्षद्वीप समूह उत्तरी अक्षांश से 12°3' उत्तरी अक्षांश तथा 71° पूर्वी देशान्तर से 74° पूर्वी देशान्तर के मध्य स्थित है।   ग्लोब पर कर्क रेखा (23°30' उत्तरी अक्षांश) भारत के लगभग मध्य से होकर गुजरती है। यह रेखा देश के 8 राज्यों; यथा-गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखण्ड, पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा और मिजोरम से होकर गुजरती है। देश में 82°30' पूर्वी देशान्तर रेखा के स्थानीय समय (Local Time) को देश का मानक समय (Standard Time) माना गया है।  की स्थलीय सीमा अफगानिस्तान, पाकिस्तान और चीन से मिलती है जबकि सुदूर उत्तरी-पूर्वी कोने पर उत्तर-पूर्वी त्रिसन्धि है जहाँ पर भारत, चीन और म्यांमार की सीमाएँ आपस में मिलती हैं। समुद्र पार भारत का सबसे निकटतम पड़ोसी देश श्रीलंका है। पाक जलडमरूमध्य श्रीलंका को भारत से पृथक् करता है। इण्डोनेशिया हमारा दूसरा निकटतम समुद्री पड़ोसी देश है। ग्रेट चैनल इण्डोनेशिया के सुमात्रा द्वीप और ग्रेट निकोबार द्वीप को पृथक् करती है। लक्षद्वीप के दक्षिण में मालदीव हमारा एक और समुद्री पड़ोसी देश है। भारत का कुल क्षेत्रफल 32,87,262 वर्ग किमी. है जो विश्व के कुल भौगोलिक क्षेत्रफल का लगभग 2 प्रतिशत है। क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का विश्व में सातवां स्थान है। क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत से रूस 5 गुना तथा कनाडा, चीन एवं संयुक्त राज्य अमेरिका लगभग 3 गुना बड़े हैं जबकि भारत बांग्लादेश से 23 गुना, जर्मनी से 9 गुना, फ्रांस से 6 गुना तथा पाकिस्तान से 4 गुना बड़ा है। सापेक्षिक स्थिति (Relative Location) - भारत विश्व में क्षेत्रफल एवं जनसंख्या की दृष्टि से सबसे बड़े महाद्वीप एशिया में स्थित है। हिन्द महासागर के शीर्ष पर भारत की केन्द्रीय स्थिति है। भारत की स्थलीय सीमाएँ पश्चिम में पाकिस्तान, उत्तर-पश्चिम में अफगानिस्तान, उत्तर में चीन, नेपाल, उत्तर-पूर्व में भूटान, तथा पूर्व में बांग्लादेश एवं म्यांमार देश से मिली हुई हैं। इन देशों के साथ संलग्न भारतीय सीमाओं पर जो राज्य अवस्थित हैं उन्हें अग्र तालिका में दिया गया है। पश्चिम में पाकिस्तान और पूर्व में बांग्लादेश के साथ भारत की सीमाएँ मानव निर्मित अथवा कृत्रिम हैं जबकि शेष 6 देशों के साथ भारत की सीमाएँ प्राकृतिक हैं जो अधिकांशतः ऊँची पर्वत श्रृंखलाओं के रूप में हैं। भारत की सबसे लम्बी स्थलीय सीमा चीन (3,380 किमी.) के साथ है जबकि सबसे छोटी स्थलीय सीमा भूटान (605 किमी.) के साथ है। भारत के उत्तर-पश्चिम में इन्दिरा कॉल (Indira Col) पर भारत की स्थलीय सीमा अफगानिस्तान, पाकिस्तान और चीन से मिलती है जबकि सुदूर उत्तरी-पूर्वी कोने पर उत्तर-पूर्वी त्रिसन्धि है जहाँ पर भारत, चीन और म्यांमार की सीमाएँ आपस में मिलती हैं। समुद्र पार भारत का सबसे निकटतम पड़ोसी देश श्रीलंका है। पाक जलडमरूमध्य श्रीलंका को भारत से पृथक् करता है। इण्डोनेशिया हमारा दूसरा निकटतम समुद्री पड़ोसी देश है। ग्रेट चैनल इण्डोनेशिया के सुमात्रा द्वीप और ग्रेट निकोबार द्वीप को पृथक् करती है। लक्षद्वीप के दक्षिण में मालदीव हमारा एक और समुद्री पड़ोसी देश है।   भारत का कुल क्षेत्रफल 32,87,262 वर्ग किमी. है जो विश्व के कुल भौगोलिक क्षेत्रफल का लगभग 2 प्रतिशत है। क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का विश्व में सातवां स्थान है। क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत से रूस 5 गुना तथा कनाडा, चीन एवं संयुक्त राज्य अमेरिका लगभग 3 गुना बड़े हैं जबकि भारत बांग्लादेश से 23 गुना, जर्मनी से 9 गुना, फ्रांस से 6 गुना तथा पाकिस्तान से 4 गुना बड़ा है।



देश सीमा पर अवस्थित भारतीय राज्य
1. पाकिस्तान 1. गुजरात, 2. राजस्थान, 3. पंजाब, 4. जम्मू और कश्मीर।
2. अफगानिस्तान 1. जम्मू और कश्मीर ।
3. चीन 1. जम्मू और कश्मीर, 2. हिमाचल प्रदेश, 3. उत्तराखण्ड, 4. सिक्किम,5.अरुणाचल प्रदेश
4. नेपाल 1. उत्तर प्रदेश, 2. उत्तराखण्ड, 3. बिहार, 4. पश्चिम बंगाल, 5. सिक्किम।
5. भूटान 1. सिक्किम, 2. पश्चिम बंगाल, 3. असम, 4. अरुणाचल प्रदेश।
6. बांग्लादेश 1. पश्चिम बंगाल, 2. असम, 3. मेघालय, 4. त्रिपुरा।
7. म्यांमार 1. अरुणाचल प्रदेश, 2. नागालैण्ड, 3. मणिपुर, 4. मिजोरम। 


NOTE- इसी तरह के विषयों (इतिहास, राजनीति, भूगोल, आदि) पर आगामी पोस्ट प्राप्त करने के लिए हमारे टेलीग्राम समूह में शामिल हों।       
telegram link- join telegram channel